एसआईएस लिमिटेड द्वारा योग्य सुरक्षा कर्मी उम्मीदवारों की भर्ती

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि एसआईएस लिमिटेड द्वारा भर्ती कैम्प के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को सुरक्षा कर्मी के रूप में भर्ती किये जाने हेतु विकास खण्डवार पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाना है। चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल के लिए 350 की लागत से रजिस्ट्रेशन/नामांकन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि म्योरपुर में 12 से 13 जनवरी,2026 को, इसी प्रकार से बभनी में 14 से 15 जनवरी को, नगवां में 16 से 17 जनवरी को, घोरावल में 18 से 19 जनवरी में, चतरा में 20 से 21 जनवरी में, करमा में 22 से 23 जनवरी में, कोन में 24 से 25 जनवरी में, चोपन में 28 से 29 जनवरी में, राबर्ट्सगंज में 30 से 31 जनवरी में तथा विकास खण्ड दुद्धी में 01 से 02 फरवरी,2026 तक कैम्प की तिथि निर्धारित की गयी है।

खटखर प्राथमिक विद्यालय पर सौर ऊर्जा व चोपन इंटेक बस्ती विद्यालय का कायाकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *