अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षकअनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 07.02.2026 को अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित कुल 03 अभियुक्तों को 08 गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र एवं ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर खरीदकर, वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।
इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 23/26, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया।

क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा किया गया अर्दली रूम, आईजीआरएस व विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *