बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय के अंतर्गत आने वाली उपस्कर, मैगजीन और परिवहन शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्कर शाखा में उपलब्ध पुलिस सामग्रियों, वितरण पंजी और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की। एसपी ने निर्देश दिया कि सभी उपकरणों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जाए और अभिलेखों के संधारण में पूरी शुद्धता बरती जाए।
इसके बाद मैगजीन शाखा के निरीक्षण के दौरान हथियारों और कारतूसों के रखरखाव के साथ-साथ सुरक्षा मानकों और निर्गत-जमा पंजी की समीक्षा की गई। परिवहन शाखा में पुलिस वाहनों की स्थिति, लॉग बुक, ईंधन खपत और वाहनों के रखरखाव की व्यवस्था को देखा गया। एसपी रामानंद कौशल ने सभी वाहनों को हमेशा चालू स्थिति में रखने और समय पर उनकी सर्विसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं अनुशासित रहकर कार्य करने तथा कार्य प्रणाली में सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया।

नीलेश की पत्नी ने एडीजी रैंक दो अफसरों से मुलाकात कर पति के हत्यारों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *