नीलेश की पत्नी ने एडीजी रैंक दो अफसरों से मुलाकात कर पति के हत्यारों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.मुजफ्फरपुर। नीलेश मुखिया की पत्नी व वार्ड नंबर 22 बी की पार्षद सुचित्रा सिंह ने एडीजी रैंक दो अफसरों से मुलाकात की. दोनों अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा उन्हें दिलाया है. सबसे पहले सुचित्रा सिंह ने एडीजी मुख्यालय जितेंद्र गंगवार से मुलाकात कर उनसे अपने पति के हत्यारों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई. इस संबंध में एडीजी को आवेदन भी दिया. एडीजी ने तत्काल पटना के एसएसपी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.इसके बाद नीलेश की पत्नी ने एडीजी विधि व्यवस्था संजय सिंह से मुलाकात की. उन्हें भी सुचित्रा ने आवेदन देकर हत्यारों और साजिशकर्ता को सलाखों के पीछे भेजने की गुहार लगाई. एडीजी विधि व्यवस्था ने इस हत्याकांड की जानकारी लेने के साथ ही जांच में जुटे अफसरों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. वहीं दूसरी नीलेश मुखिया के हत्यारों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिजन कुर्जी में शांतिपूर्वक कैंडिल मार्च निकालेंगे. इस दौरान लोग नीलेश की हत्या में शामि








