1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण

Media House सोनभद्र-होली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण प्रसारण आज लोकभवन, लखनऊ से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लाभार्थियों को दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में पात्र परिवारों ने कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के उपरांत मा0 विधायक सदर भूपेश चैबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चैबे ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो तथा उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी वितरण करने का सुखद कार्य किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे मातृ शक्ति का विकास हो रहा है, इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आये हुए अतिथियों व लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये और उनका सतत् विकास हो। आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा किये गये इस पहल के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा होली के शुभ अवसर पर लगभग 1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। शासन द्वारा समय-समय पर संचालित इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।










