सिंचाई विभाग कार्यालय में सूचना आयुक्त का स्वागत

Media House रेणुकूट। रेणुकूट स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री का स्वागत किया गया। इंजिनियर चरणजीत मौर्य ने उनको सिंचाई और विद्युत उत्पादन संबंधी पुस्तिका भेंट की। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि
देश की समृद्धि में सिंचाई और विद्युत दोनों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कई लेख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र का विकास हुआ। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है। इससे उद्योग और निवेश को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश जल संसाधन विभाग द्वारा रिंहद बांध और इसके गोविंद बल्लभ पंत सागर प्रबंधन किया जाता है। इससे संबद्ध एक जल विद्युत परियोजना सफलता के साथ संचालित है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों जलाशय के जलस्तर पर निगरानी रखते है।

रिहंद बांध क्षेत्र में सिंचाई विभाग का कार्य सिंचाई के लिए नहरों और अन्य माध्यमों से जल संसाधनों का उपयोग करना, बाँधों, नलकूपों और अन्य सिंचाई तंत्रों का निर्माण व रखरखाव करना, और निचले क्षेत्रों (जैसे बिहार और झारखंड) को पानी की आपूर्ति करना है। सिंचाई विभाग, रिहंद बांध के जलस्तर की निगरानी करता है और जब पानी खतरनाक स्तर तक पहुंचता है, तो वह बांध के फाटक खोलता है, जिससे नीचे की ओर पानी छोड़ा जाता है।

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *