उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होम्योपैथिक क्लीनिक एवं वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन

मीडिया हाउस लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को हिमालय गैलेक्सी, सेक्टर-16, वृन्दावन कॉलोनी, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के होम्योपैथिक क्लीनिक एवं ‘आइकॉनिक लक्स वेलनेस सेंटर’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज के स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र क्षेत्रीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ. प्रियंका मौर्य के परिजनों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा केंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोनभद्र-खनन पट्टा हेतु लोक सुनवाई-पट्टा धारक नियमों का सख्त रूप से पालन करें-सहदेव मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *