पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

मीडिया हाउस सोनभद्र- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े सत्र 2025-2026 के चुनाव में अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार यादव महामंत्री निर्विरोध चुने गए। एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एड व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एड ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी है। एल्डर कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025 -26 के प्रतिष्ठापरक चुनाव का निर्वाचन शुक्रवार जो निर्विरोध संपन्न हुआ। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारीगण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार पटेल एडवोकेट ने विधिवत सत्र 2025- 26 की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य व सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट, तथा अनिल कुमार सिंह एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ! इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर चंद्रकला गिरी एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उसके बाद सादे समारोह में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सोनभद्र-डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयन्ती पर संगोष्ठी व वृक्षारोपण/वृक्ष वितरण का आयोजन

इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मुस्ताक अली एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व छोटेलाल गौतम एडवोकेट तथा मौजूदा अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड, रोशन लाल यादव एड,रणजीत सिंह एड वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट, हीरालाल पटेल एड,महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड , वीपी सिंह एड, फूल सिंह एड, कामता प्रसाद यादव एड आदि लोग घोषणा के समय उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *