मजदूर हटेंगे तो अधिकारियों का करेंगे हुक्का-पानी जाम : राजेन्द्र सिंह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के सुदर्शन कैंटीन में भारत सरकार एवं सेल प्रबंधन की नौकरी छिनो नीति के खिलाफ क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा की विशाल आक्रोश सभा हुई।मीटिंग को संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने मुम्बई से वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया। बताते चले कि श्री सिंह इन दिनो अपने स्वास्थ लाभ हेतु मुम्बई प्रवास पर हैं। सभा को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि जिन मजदूरो ने अपने खून पसीने से सींचकर प्लान्ट को सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दिया है आज उन्हीं मजदूरो की रोजी रोटी छिनने की साजिश रची जा रही है।मानवता और विवेकहीन प्रबंधन को मजदूरो की ताकत से परिचित करवाना आवश्यक हो गया है।सार्वजनिक उपक्रम की स्थापना का मूल उद्देश्य रोजगार उपलब्ध कराना और परिक्षेत्रिय विकास है।मगर आज की सरकार और प्रबंधन सारे मानदंडो को भुलकर सिर्फ और सिर्फ लूट-खसोट की नीति अपना चुकी है।दूसरी ओर बोकारो प्रबंधन तो पूरी तरह से निरंकुश बन चुकी है।मजदूरो को ना सिर्फ प्राप्त अधिकारो से वंचित किया जा रहा है बल्कि हक और अधिकार के लिये आवाज उठाने वाले मज़दूरो को भाँति-भाँति रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।स्किल्ड मजदूर के आश्रित ईलाज के अभाव मे तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं।मेडिकल बुकिंग की अवधि जो पहले तीन माह थी,उसे घटाकर एक माह कर दिया गया है,मजदूर महीनो काम से बाहर बैठ रहें हैं।मगर ठेकेदारो को पूरा पेमेंट हो रहा है।सुरक्षा की हालत तो किसी से छुपी नहीं है।आये दिन दुर्घटनाएँ हो रहीं हैं। अधिकारी मौज कर रहें हैं।अब बहुत हुआ प्रबंधन के अधिकारी कान खोल के सुन ले 40 प्रतिशत की छँटनी तो दूर एक भी मजदूर एक दिन भी काम से बाहर रहा तो मजदूर सीधे आन्दोलन को मजबूर होंगें।जरूरत पड़ी तो ना सिर्फ प्लान्ट का चक्काजाम बल्कि अधिकारियो का सार्वजनिक बहिष्कार और हुक्का पानी भी बन्द करेंगें।सभा को शशिभूषण, जुम्मन खान,अमित यादव,टुनटुन सिंह, हरेराम सिंह, लालबाबू सिंह, दिगम्बर, नीतिश कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

सेविकाओं ने एजेंसी पर लगाया आरोप, रेडी टू ईट का पैकेट समय पर नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *