शिक्षित भारत से से ही विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा

मीडिया हाउस लखनऊ – उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिला पंचायत सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। मा0 उपमुख्यमंत्री के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा बनायी गयी चित्र प्रदर्शनी द्वारा का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में सजीव प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में हुई बढोत्तरी के लिए उन्हें शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल से आप लोगो को 17000 रू0 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा साथ ही कैशलेश चिकित्सा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अंशकालिक अनुदेशकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है और रहेंगे। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं को और बढ़ाये जाने में कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है।

मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना राष्ट्र की उन्नति सम्भव नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, विकसित भारत का लक्ष्य तब पूरा होगा, जब शिक्षित भारत का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित भारत बनाने में आप लोगो की महत्वपूर्ण भागीदारी है। आपकी अपेक्षाओं को सरकार के द्वारा पूरा करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में खुशहाली आयें, यह हमारी सरकार का संकल्प है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 के पूर्व लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाना चाहते थे, परंतु मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, स्कूलों में अब बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास सहित हर तरह की अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है, जिससे अब अभिभावक अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि आज बेटिया हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। आज वे हर प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप सूची में अपना स्थान बनाने में सफल होती है।

मुख्यमंत्री ने किया महाकुम्भ मेला क्षेत्र का भ्रमण, व्यवस्थाओं को रखा फिर अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये दिशा-निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त होने के कारण आज यहां पर बड़े-बड़े उद्योगपति अपना उद्योग स्थापित कर निवेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार व अन्य क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ सभी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आयें है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी से मिलकर माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील का अनुशरण करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी से अनावश्यक बिजली का उपयोग न करने, बिजली को बचाने, पेट्रोल-डीजल का सीमित प्रयोग करने सहित प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए अन्य अपील से जुड़ने के लिए कहा है। वैश्विक संकट के इस दौर में राष्ट्र महायज्ञ में हम सभी को अपना सहयोग देना है। उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का अभियान चलाये जाने के लिए लोगो से आह्वाहन किया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत ही विकसित व शिक्षित भारत बनेगा। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौध रोपण के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए कहा है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश व प्रदेश को आगे बढ़ाना है, आप सभी लोग संकल्प लीजिए कि 2047 के पूर्व ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को पूर्ण करना है, आप लोगो की इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकसित भारत, शिक्षित भारत, गरीब को अमीर बनने से, किसान को धनवान बनने, नौजवान को रोजगार युक्त बनाने से, महिलाओं का सशक्तीकरण करने से कोई नहीं रोक सकता है। डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने दी बधाई,अधिवक्ताओं ने की मुख्यमंत्री से आत्मीय भेंट प्रकाशनार्थ*

इस अवसर पर माननीय सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी0के0 सिंह, माननीय महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक फाफामऊ  गुरू प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आर0एन0 विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी0एन0 सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी  अनिल कुमार, प्राचार्य डायट राजेन्द्र प्रताप, जिला समन्वयक  विकास पाण्डेय, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों से आये हुए अंशकालिक अनुदेशक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *