अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध खनन, पासरों की गतिविधियों तथा बिना नम्बर प्लेट/काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 04 फोरव्हीलर वाहन बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे पाए गए, जो बिना परमिट उपखनिज से लदे वाहनों को पास कराने में प्रयुक्त हो रहे थे। साथ ही 01 ट्रक अवैध रूप से राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि के परिवहन में प्रयुक्त पाया गया। उक्त सभी वाहनों के विरुद्ध धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत ई-चालान/सीज की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. मुकेश पुत्र नारद यादव (चालक)
2. रुपेन्द्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव
3. नितीश पुत्र राजनाथ यादव
समस्त निवासीगण – उटवा मचगई, थाना चकरघट्टा, जनपद सोनभद्र।
4. विकास पुत्र धीरज।

कार्यवाही करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह।
2. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह।

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये-अपर जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *