मीडिया हाउस द्वारा आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनभद्र-मीडिया हाउस द्वारा पत्रकारिता, सामाजिक, स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर बढ़चढ कर कार्य करते हुए 12 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को डाला बाजार में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में खनन क्षेत्र, क्रशर प्लांटों, खदानों एवं स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले व निवास करने वाले सभी मजदूरों श्रमिकों कर्मचारी एवं जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा के हित में बड़ी पहल करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया। दर्जनों लोगों ने रक्तदान महादान के तहत रक्तदान किया, मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। उक्त अवसर पर सदर विधायक, क्रशर यूनियन के पदाधिकारी, व्यवसायी, वरिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, समाजसेवी, पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर सदर विधायक द्वारा सभी चिकित्सकों, मेडिकल स्टापो, मेडिकल कैंप में लगे वॉलिंटियर, व्यवसायियों, समाजसेवियों को सम्मानित किया। मेडिकल कैंप में आए सभी लोगों का डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रधान संपादक/अध्यक्ष, मीडिया हाउस-प्रेस कार्यालय डाला सोनभद्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया।










