ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

मीडिया हाउस सोनभद्र  – जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने सोमवार देर रात्रि कैम्प कार्यालय में जनपद की खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्पोर्ट्स स्टेडियमों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रॉबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जनपद के विभिन्न खेल परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं, खिलाड़ियों के आवास, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं तथा खेल अवसंरचना के विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बैडमिंटन हॉल, छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण एवं खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस एवं अन्य खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खेल परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए। जिन स्थानों पर भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में कीड़ा अधिकारी शमी मेहनत अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व बगीश कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे|

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *