जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद सोनभद्र कल्याण कोष से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्ष्ता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृृति परिषद सोनभद्र कल्याण कोष से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जनपद में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोनभद्र के पर्यटन स्थलों पर प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि जनपद में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकें और जनपद में अधिक संख्या में पर्यटक आयें और उन्हें बेहतर सुविधा भी उपलब्ध हों, जनपद मंें पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के लोगों को टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाये, जनपद के पर्यटन स्थलों के सम्बन्ध में अन्य जनपदों में भी प्रचार-प्रसार हेतु रूप रेखा तैयार की जाये, जिससे कि अन्य जनपद में आने वाले पर्यटक जनपद सोनभद्र में भी आयें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, उप श्रमायुक्त पिपरी ए0के0 सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।










