रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण को निकले बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा 

विभिन्न स्थानों पर चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव

विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात्रि सिटी,सेक्टर-04 एवं सेक्टर-06 थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्ती (पेट्रोलिंग) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रंक एंड ड्राइव (नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध) विशेष जांच अभियान भी संचालित किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा पुलिस बल को रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक , नगर एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे तथा उनके नेतृत्व में चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

आप हमें समर्थन दीजिए हम परिवर्तन देंगे,न सहेंगे न कहेंगे बदल कर रहेगे,परिवर्तन सभा में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *