उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, आम महोत्सव-2026 के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित

मीडिया हाउस लखनऊ –  उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी 3 से 5 जुलाई, 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आम महोत्सव के उद्घाटन हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।

भेंट के दौरान उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री को आम महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रदेश के आम उत्पादकों, उद्यान विशेषज्ञों एवं कृषि उद्यमियों की सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध आम संस्कृति, विविध आम प्रजातियों तथा बागवानी क्षेत्र में किसानों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मंच होगा।

उद्यान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है तथा प्रदेश में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, मल्लिका सहित अनेक उत्कृष्ट प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है। आम महोत्सव के माध्यम से किसानों, निर्यातकों, उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाकर आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात को नई गति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

अगले तीन वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा-सीएम योगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *