युवा संवाद कार्यक्रम विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.प्रयागराज-नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के युवा संवाद कार्यक्रम को विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसी अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे वीरों का वंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बहरिया ब्लॉक के मैलहा ग्राम पंचायत के सेठ गयादीन इंटर कालेज में किया गया।
इस कार्यक्रम में आस पास के लगभग 10 ग्राम पंचायतों के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह असिस्टेंट कमांडेंट सुमन पाल , एयरफोर्स के डी एस बिष्ट, आई टी बी पी के श्रवण कुमार , विश्वास फाउंडेशन के ओपी मिश्रा, एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन करके किया। जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय एवं सरकारी बलों के साथ सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। सभी उपस्थित युवाओं को सुमन पाल , असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ ने पंच प्रण शपथ दिलाई।
सर्वप्रथम पंच प्रण विषयों विकसित भारत का निर्माण, विरासत पर गर्व, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, एकता एवं एक जुटता तथा नागरिक कर्तव्य पर युवाओं ने विचार प्रस्तुत किए तथा प्रत्येक विषय के प्रथम तीन विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर उत्साहित किया गया।
वीरों का वंदन कार्यक्रम में प्रयागराज इकाइयों से उपस्थित आईटीबीपी के श्रवण कुमार , एयरफोर्स के डीएस बिष्ट , सीआरपीएफ के कमांडेंट संजीव कुमार , सुमन पाल को नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रत्येक सेना बलों द्वारा पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम का संचालन विश्वास फाउंडेशन के पियूष मिश्रा ने किया। आयोजन में विशेष योगदान देने वाले युवा पुंडरीक तिवारी, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक अमन का योगदान सराहनीय रहा।

दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *