दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा का शुभारंभ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बलिया-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा ” दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा” का शुभारंभ कल 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को सायं 6:00 बजे रोडवेज बलिया से “बलिया से लखनऊ “के लिए किया गया ।सबसे पहले बस का पूजन किया गया। नारियल फोड़ा गया। बस में सवारी किया गया ।उसके बाद हरी झंडी दिखाकर इसको रवाना किया गया। इस अवसर पर अरविंद गांधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वैश्य चेतना महासभा ,नई दिल्ली एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के द्वारा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण करके सम्मान किया । साथ ही साथ राज्यसभा के सांसद नीरज शेखरजी, पूर्व मंत्री नारद राय जी को भी अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय वैश्य चेतना महासभा और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य संगठन और समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा की राष्ट्र नायक दानवीर भामाशाह जी अगर नहीं होते और महाराणा प्रताप जी का सहयोग नहीं किया होता तो आज यह राष्ट्र जो है जिस रूप में खड़ा है वह नहीं खड़ा होता। इस अवसर पर अरविंद गांधी ने कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज के द्वारा दानवीर भामाशाह जी का यह जो सम्मान हुआ है बस सेवा प्रारंभ करके उससे पूरा व्यापारी समाज गौरवान्वित है।
आपको अवगत कराना है कि 29 जून” भामाशाह जयंती “के शुभ अवसर पर भारतीय वैश्य चेतना महासभा ,नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट के द्वारा विशेष प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह से दानवीर भामाशाह जी के नाम पर चार मांग किया गया था प्रथम बस सेवा, दूसरा गेट का निर्माण,तीसरा आदम कद मूर्ति की स्थापना, चौथा बलिया शहर के किसी मार्ग को भामाशाह जी के नाम से नामकरण करना जिसमें से एक “दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा” था जो कल पूरा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता ,संजीव कुमार डम्पू, अरुण कुमार सिंह बंटू, धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान,शिवकुमार गुप्ता,सुरेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद,मोहन गुप्ता,मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता,राजीव कुमार गुप्ता, गुलाबचंद गुप्ता,प्रदीप वर्मा एडवोकेट, मंजय सिंह,रजनीकांत सिंह, सुनील परख ,राकेश कुमार गुप्ता, धर्मात्मा गुप्ता अध्यापक आज बहुत सारे लोगों उपस्थित रहे।









