गोरखपुर-मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का चुनाव हुआ सम्पन्न

लगातार दूसरी बार अरविंद राय निर्विरोध अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष चुने गए,
कमलेश सिंह और सतीश पांडेय,धीरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए,
अवधेश पाण्डेय,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 13ता.गोरखपुर- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए नियमित समय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का चुनाव आज बैंक रोड स्थित होटल विवेक में आयोजित किया गया । इस चुनाव के दौरान लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष अरविंद राय, महामंत्री कमलेश सिंह और कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर डॉ राजेश यादव और धीरेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबले में धीरेंद्र गुप्ता को जीत मिली। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रदीप श्रीवास्तव,जेपी दुबे, नवनीत त्रिपाठी लालबचन जाटव, विजेंद्र सिंह और इमरान खान चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ मुमताज खान के साथ इंद्रमणि त्यागी, अचिंत्य लहरी व वहाब खान ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता पूर्वक पालन कराते हुए सम्पन्न कराया।

भाकपा और सहयोगी संगठनों की बैठक, राज्य सम्मेलन को ओबरा में कराने का लिया गया निर्णय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *