मजबूत बुनियादी ढांचा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था योगी सरकार की पहचान, संगठित अपराध समाप्त

मीडिया हाउस लखनऊ  – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में योगी सरकार निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में शुक्रवार को होटल रेनेसां, लखनऊ में ASSOCHAM-India द्वारा Invest UP के सहयोग से उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव : विज़न, नीति और क्रियान्वयन का आयोजन किया गया।

कॉन्क्लेव का शुभारंभ गरिमामय दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, युवा कल्याण एवं खेल विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत, ASSOCHAM-India के उत्तर प्रदेश स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के सह-अध्यक्ष विनीत नाहटा, अशोक लेलैंड के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति सिंह तथा रैडिको खेतान लिमिटेड के डायरेक्टर अमर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत बुनियादी ढांचा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था औद्योगिक विकास की अनिवार्य नींव बन चुकी है। उन्होंने प्रदेश के विस्तृत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा 80 से अधिक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल और नर्सिंग संस्थानों का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में संगठित अपराध अब समाप्त हो चुका है और बेहतर प्रशासन के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, जिसका प्रमाण एमओयू का बड़ी संख्या में वास्तविक परियोजनाओं में परिवर्तित होना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रक्षा एवं ड्रोन विनिर्माण क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है और राज्य अब राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) की स्थिति में है। एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को दोहराते हुए उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” का उल्लेख किया तथा विनोबा भावे के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता है। उन्होंने उद्योगपतियों और युवाओं से कहा कि “कड़ी मेहनत करें, लेकिन तनाव कम लें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाकपा की नई जिला कौंसिल की बैठक में ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत।

उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी तथा एमएसएमई के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य बन चुका है। प्रदेश में यह क्षेत्र 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। उन्होंने एमएसएमई के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के एकीकरण पर बल देते हुए “निर्माण, निगरानी एवं नवाचार” की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत अब एमएसएमई क्षेत्र से आता है और मोबाइल के पुर्जों का निर्माण भी राज्य में ही किया जा रहा है। हरित प्रथाएं विलासिता नहीं, आवश्यकता हैं।

विशेष सचिव कुमार विनीत ने कहा कि योगी सरकार केवल नियामक नहीं, बल्कि उद्योगों को शीघ्र उत्पादन चरण तक पहुंचाने वाली एक सक्षम सहयोगी (Facilitator) है। उन्होंने कहा कि “UP का अर्थ है – Unlimited Possibilities (असीम संभावनाएं)” और वास्तविक समृद्धि वही है जिसमें आर्थिक उन्नति के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी बना रहे।

अशोक लेलैंड के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उनकी कंपनी द्वारा किया गया हालिया एमओयू राज्य की मजबूत कानून व्यवस्था और योगी सरकार की प्रभावी औद्योगिक नीतियों का परिणाम है। उन्होंने लखनऊ इकाई में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तथा वर्षा जल संचयन जैसी पर्यावरण-अनुकूल पहलों की जानकारी दी। रैडिको खेतान लिमिटेड के प्लांट हेड अमर सिंह ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच मजबूत साझेदारी ही “विकसित उत्तर प्रदेश” के लक्ष्य को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *