गणेश महोत्सव की झांकी की तैयारियों को लेकर सिर्वी समाज के युवाओं की बैठक संपन्न, 21 सदस्यीय संचालन समिति गठित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बड़वानी। आगामी भगवान श्री गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी महोत्सव एवं सिर्वी समाज के भादवी बीज पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को आईजी मांगलिक भवन, लोनसरा में सिर्वी युवा शक्ति संगठन एवं अखिल भारतीय सिर्वी युवा महासभा, बड़वानी के तत्वावधान में समाज के युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी गणेश महोत्सव की झांकी को भव्य, आकर्षक, अनुशासित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए 21 सदस्यीय संचालन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सदस्य एवं सिर्वी समाज के युवा आपसी सहयोग से स्वैच्छिक राशि एकत्रित करेंगे, जिससे महोत्सव की सभी तैयारियों को समय पर एवं भव्य रूप से पूर्ण किया जा सके।

बैठक में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आगामी गणेश महोत्सव एवं भादवी बीज पर्व को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं यादगार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। युवाओं ने आयोजन को समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने समाज के सभी युवाओं एवं समाजजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करें, ताकि यह धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हो सके।

उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण से किसान और उद्योगपति दोनों लाभान्वित होंगे-मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *