सेवा भारती द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बांटी सुपोषण सामग्री।

Media House ग्वालियर- नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए 13 सितंबर को सेवा भारती ग्वालियर समिति द्वारा हरनाम की बजरिया, चौहान प्याऊ स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में एक भव्य गर्भवती महिला गोद भराई कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। शाम तक चले इस मांगलिक उत्सव में क्षेत्र की 50 जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ गोद भराई की गई ।कार्यक्रम में सेवा भारती की ओर से उपस्थित सभी गर्भवती बहनों को मातृत्व सम्मान के रूप में सुंदर साड़ी, सुहाग श्रृंगार सामग्री और सुपोषण से युक्त विशेष किट (जिसमें मेवा, नारियल और ताजे फल शामिल थे) उपहार स्वरूप भेंट की गई।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) साधना राठौर, स्वावलंबन एवं वैभव श्री महानगर प्रमुख स्वराज माथुर, सेवा भारती ग्वालियर समिति के सचिव डॉ. दिनेश चौहान एवं विभाग प्रमुख कैलाश कुशवाह विशेष उपस्थित रहे। पोषण विशेषज्ञ साधना राठौर ने उपस्थित माताओं को गर्भकाल के दौरान सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में सही पोषण और संतुलित आहार मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए कितना आवश्यक है।इस सेवा यज्ञ को सफल बनाने में ग्वालियर समिति की सक्रिय सदस्य वर्षा शर्मा, समाजसेविका व निरीक्षक रेनू सिसोदिया एवं सेवा भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अजय माहौर सहित सेवा भारती ग्वालियर की सभी समर्पित कार्यकर्ता बहनों और भाइयों का सराहनीय व विशेष योगदान रहा।

प्रेषक

भारत विकास परिषद सहयोग शाखा का 'प्रवास कार्यक्रम' पारिवारिक गोठ के साथ सम्पन्न"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *