साइकिल केवल साधन नहीं, बेटियों के सपनों को गति देने का माध्यम है : सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल

नरेन्द्र गुप्ता,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बड़वानी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बावनगजा, बड़वानी में लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।
सांसद पटेल ने उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर भवती मंडल अध्यक्ष जामसिंह जमरे, बड़वानी नगर अध्यक्ष शुभम पांडे, वासुदेव मुकाती, जगदीश धनगर, मिथुन यादव, गौरव शर्मा, सचिन चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने बड़वानी स्थित पीएम श्री हाईस्कूल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता कर छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके सपनों को नई गति देने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन बाई वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पवार, नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शिवम मिश्रा, सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, वासुदेव मुकाती, सचिन पुरोहित, श्रीराम यादव, जगदीश धनगर, मिथुन यादव सहित कार्यकर्ता, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










