सुरेमपुर स्टेशन, सीवान स्टेशन सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 17ता.वाराणसी-मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों हेतु वाराणसी सिटी- छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरेमनपुर स्टेशन पर स्टेशन सुंदरीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त उन्होंने अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 21.36 करोड की लागत से सुरेमपुर स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाने के विभिन्न कार्य योजनाओं को देखा । इसके साथ ही सुरेमनपुर स्टेशन पैनल,स्टेशन भवन,प्लेटफॉर्म, यात्री शेड,पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल,प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया,प्रवेश एवं निकास मार्ग,साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम,आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग,चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका,निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनीयर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केसरवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर्यन सिंह, उप मुख्य इंजीनियर( गतिशक्ति) आई सी सुभाष,सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन,जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान वाराणसी सिटी-छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की । अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक अनुरक्षण की संरक्षा परखी ।

सीवान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण- मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा,यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों हेतु वाराणसी सिटी- छपरा-सीवान रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवान रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन के अनुरूप सीवान स्टेशन पर विभिन्न कार्य योजनाओं को मूर्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीवान स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन पैनल, प्लेटफार्म, सामान्य यात्री हाल,स्टेशन भवन,प्लेटफॉर्म शेड,पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, महिला एवं पुरुष यात्री प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट काउन्टर,पे एण्ड युज शौचालय ,यात्री आरक्षण केन्द्र,पार्किंग , सर्कुलेटिंग एरिया, अप्रोच रोड के निर्माण आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सीवान गुड्ड्स शेड का निरीक्षण किया और अधिकाधिक माल यातायात को प्रोत्साहन देने के लिए संबंधित अधिकारियों का दिशा-निर्देश दिया।

उ0प्र0 पुलिस टीम के 50 खिलाड़ियों का बर्मिघम में आयोजित होने वाले WORLD POLICE &FIRE GAME 2025 में किया गया चयन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *