उपखनिजों की रॉयल्टी का ऑनलाइन सत्यापन कर निर्धारित लेखा शीर्षक में धनराशि जमा कराएं कार्यदायी संस्थाएं : जिलाधिकारी

Media House महोबा-जिलाधिकारी महोबा प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय सभागार में कार्यदायी संस्थाओं एवं खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त किए जा रहे उपखनिजों की रॉयल्टी के ऑनलाइन सत्यापन की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त उपखनिजों की रॉयल्टी का नियमानुसार ऑनलाइन सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, इनवैलिड अभिवहन प्रपत्रों (ई-एमएम-11) के सापेक्ष देय धनराशि का शीघ्र निर्धारण कराते हुए उसे निर्धारित लेखा शीर्षक में तत्काल जमा कराया जाए।
उन्होंने कहा कि उपखनिजों की रॉयल्टी का सत्यापन एवं इनवैलिड अभिवहन प्रपत्रों के सापेक्ष देय धनराशि की वसूली शासन की राजस्व प्राप्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।







