तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुँच गया।हेमन्त सोरेन

ब्यूरो,राँची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत के मिशन चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय!! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुँच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया। अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार।

वेदान्ता ईएसएल  ने अपने प्रमुख आरोग्य परियोजना के तहत कुष्ठ रोग रोकथाम दिवस का किया आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *