डिग्री कॉलेज गोमिया में पानी की समस्या के कारण शौचालय बंद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : डिग्री कॉलेज गोमिया में पानी की गंभीर समस्या के कारण शौचालय बंद पड़ा है।इस कारण छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन शौचालयों में पानी उपलब्ध नहीं रहने के कारण स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विशेष रूप से छात्राओं को इस समस्या से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है। सरकार और संबंधित विभागों द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यदि कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी तो इन प्रयासों का अपेक्षित लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पाएगा। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने कॉलेज में जलापूर्ति के लिए निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में हो रही देरी पर संवेदक के प्रति नाराजगी जताया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा है।

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी,डीडीसी ने लिया जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *