विधानसभावार दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन, बेरोजगार अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

Media House सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साह द्वारा अवगत कराया गया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधानसभावार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा घोरावल में दिनांक 03 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आर० आर० पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। वहीं विधानसभा दुद्धी में दिनांक 04 नवंबर, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी, सोनभद्र के परिसर में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जनपद के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना एवं उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।








