खनन बैरियर से बचने के लिए गलत तरिके से वाहन को हाइवे पर पार्क करने वाले ट्रक मालिक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई

Media House सोनभद्र-जनपद सोनभद्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा स्टेट हाईवे-05 पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

टोल प्लाजा के पास खनन बैरियर से बचने के उद्देश्य से ट्रकों को हाईवे पर अनाधिकृत रूप से खड़ा कर यातायात बाधित किए जाने का मामला प्रकाश में आया। उक्त कारण से शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा तथा एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा 16 वाहन स्वामियों एवं 16 चालकों सहित कुल 32 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

बीजपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *