पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस कार्यालय में माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन,

Media House सोनभद्र- लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय चुर्क में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *