सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस का विशेष अभियान,

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्रअभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा राजमार्गों पर वाहनों के अनावश्यक जमावड़े एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे संचालित होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, लॉज, भारी वाहन मरम्मत गैराज, टायर पंचर मरम्मत की दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान प्रतिष्ठानों के सामने एवं सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के स्वामियों तथा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क अथवा राजमार्ग पर वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा न होने दें तथा भारी वाहनों की मरम्मत एवं टायर पंचर बनाने के दौरान वाहनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित न करें। इसके लिए अपने प्रतिष्ठानों में उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। वाहन स्वामियों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने तथा सड़क एवं राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करने की हिदायत दी गई।

साथ ही सभी संबंधितों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने अथवा यातायात व्यवस्था बाधित किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र पुलिस की अपील: होटल, ढाबा, लॉज, गैराज एवं अन्य प्रतिष्ठान संचालक अपने यहां आने वाले वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। वाहन स्वामी भी राजमार्गों एवं सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

आदर्श नगर पंचायत चोपन शौचालय के बगल में स्वच्छता की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *