अल्ट्राटेक द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Media House सोनभद्र-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम के तहत ग्राम वसुधा एवं ग्राम भलुआ टोला में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत एवं सीएमओ, रॉबर्ट्सगंज रमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन तथा एडमिन प्रमुख पियूष शुक्ला एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुभाष के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर CSR प्रमुख निशा तिर्की ने बताया कि अल्ट्राटेक डाला द्वारा स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद के प्रति जागरूकता चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र परीक्षण अधिकारी राम निरंजन जी के द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। समय पर नेत्र जांच और उचित परामर्श बेहतर दृष्टि एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

खनिजों का अभिशाप-फ्लोराइड का कहर, सोनभद्र के गांवों में धीमा जहर, हजारों जिंदगियां दांव पर,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *