वाहन पासर-गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गण गिरफ्तार 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 616/2023 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम- 1986 में वांछित अभियुक्त गण 1. आदित्य तिवारी पुत्र स्व0 शिवशंकर तिवारी निवासी बारी डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 2. डी0पी0 सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह निवासी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया हालपता डाला सेवा सदन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को थाना चोपन पुलिस द्वारा गुरुवार दिनांक 14.12.2023 को समय प्रातः 9.30 बजे मुखबीर की सूचना पर डाला बाजार अल्ट्राटेक गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोपन द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ,का0 मंजीत सरोज थाना चोपन सामिल रहे |

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से जन-जन का हो रहा है विकास- सूर्य प्रताप शाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *