सोनभद्र-मनचलों पर कार्रवाई 1 गिरफ्तार, 14 को दी गई सख्त हिदायत

Media House सोनभद्र-उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 27.09.2025 को कस्बा म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास एण्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक संदीप कुमार पुत्र हरि प्रसाद (निवासी फाटपखना, थाना म्योरपुर, उम्र 21 वर्ष) को महिलाओं, बच्चियों एवं युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए पकड़ा गया। अभियुक्त द्वारा रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर गलत इशारे एवं अश्लील गीत गाने की शिकायत मिली थी, जिससे महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं। अभियुक्त को समय लगभग 15:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर, मु0अ0सं0 – 125/2025, धारा 296 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।










