मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी ने मुलाकात की।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुलाकात के क्रम में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि झारखंड सरकार एवं अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित गोड्डा पावर प्लांट के बीच एमओयू के शर्तों के अनुसार 400 मेगावाट बिजली राज्य सरकार को उपलब्ध करानी है, उक्त बिजली को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं अडानी पावर प्लांट के प्रतिनिधि जल्द एक बैठक आयोजित कर इस दिशा में समाधान निकालते हुए राज्य को सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी से कहा कि पावर प्लांट के उपयोग हेतु गंगा नदी का पानी जिस क्षेत्र से होकर लाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में कृषकों के खेतों तक पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी पहुंचाए जाने की संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाए।

उपायुक्त  विजया जाधव ने पौधा देकर आयोग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो का किया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *