क्या बारबाडोस के बाद यूएई में भी इतिहास रचेगी टीम इंडिया?

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह साल अब तक शानदार रहा है। एक तरफ रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतकर भारत का परचम बुलंद किया और अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम यूएई में तिरंगे की शान बढ़ाने पहुंच चुकी है।

भारत की महिला टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि हरमनप्रीत सेना की नजर विश्व कप पर होगी। ये टीम इस खिताब से पिछली बार बेहद करीब से चूक गई थी, लेकिन उस वक्त कहीं न कहीं नॉकआउट मुकाबले का दबाव टीम इंडिया पर हावी हो गया था।

मगर, इस बार यह टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। कोच मजूमदार विश्व कप की तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं, जबकि टीम की कप्तान का मानना है कि उनके पास टी20 विश्व कप के लिए एक सर्वश्रेष्ठ टीम है।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है, जो अच्छे-अच्छे बॉलिंग लाइन-अप की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखती हैं।मिडिल ऑर्डर में खुद हरमनप्रीत जिम्मा उठाएंगी जबकि फिनिशर की भूमिका में ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी में टीम के पास पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी और रेणुका सिंह जैसी गेंदबाज हैं। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

भोपाल मेट्रो का संचालन समय बदला, अब सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही चलेगी

भारतीय महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, लेकिन बड़े मंच और खिताब जीतने का सपना अब भी अधूरा है। इस बार सभी संयोग टीम इंडिया के पक्ष में है और उम्मीद है कि बारबाडोस के बाद अब यूएई से भी टीम इंडिया ट्रॉफी लेकर लौटेंगी।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *