अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग के लोगों कलाइयों में बांधी राखी

कृपा रांकर पांडेय चोपन/सोनभद्र -नगर क्षेत्र के साथ अन्य सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी का जिम्मा संभालने वाले पुलिस को भी एक रक्षा सूत्र बांधने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चोपन थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया अन्य पुलिस के लोगो को तिलक लगाकर उनके कलाई पर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की। बता दे कि भारतीय त्यौहारों का अपना विशेष महत्त्व होता है और पौराणिक मान्यतायें होती है। इसी में से एक त्यौहार रक्षाबंधन भी है जिसमे रक्षा बांधने वाला बंधवाने वालों के दीर्घायु की कामना करते है और रक्षा बंधवाने वाले बांधने वालों को किसी भी चुनौतियों से रक्षा करने का वचन देते है। कार्यक्रम में परिषद की ओर रिया कुमारी , अनुप्रिया कुमारी, प्रांत जनजातीय कार्य संयोजक मनमोहन निषाद, पूर्व तहसील संयोजक विश्वजीत साहानी, चोपन नगर मंत्री राजबली साहानी, सह मंत्री जय विश्वकर्मा, SFS नगर संयोजक रमेश साहानी, निलेश शामिल रहें।

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन विभाग व कारागार कौशल विकास कमेटी की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *