अक्षय कुमार ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, मुस्कुराकर बोले गुड मॉर्निंग

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती वोटरों में से एक रहे। सुबह जल्दी उठने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल एक्टर ने पंक्ति में खड़े होकर मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और बॉलीवुड से सबसे पहले पहुंचे ‘खिलाड़ी’ स्टार अक्षय कुमार।

स्टार ने मतदान केंद्र पर जाते समय बेज ट्राउजर और सफेद स्नीकर्स के साथ काली शर्ट पहनी थी। अक्षय ने मतदान केंद्रों के पास खड़े फोटोग्राफरों का भी अभिवादन किया और उन्हें ‘गुड मॉर्निंग’ कहा।

वोट डालने के बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए चाकचौबंद व्यवस्था की बात कही। बोले, “यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, क्योंकि मैं देख सकता हूं कि सीनियर सिटिज़न्स के लिए व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई बाहर आए और अपना वोट डाले।”

अक्षय को आखिरी बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था।

पिछले 2 सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद वो सफलता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अक्षय के दो प्रोजेक्ट काफी अहम है इनमें ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ का नाम शामिल है। ऐसी भी खबरें हैं कि वे ‘भागम भाग’ के सीक्वल में भी काम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव अक्षय का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। ये बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल का एक पुराना क्लिप है। जिसमें पंजाबी में अक्षय से पूछा जा रहा है कि उन्होंने कौन सी फिल्म नहीं देखी या नहीं की जिसका उन्हें अफसोस है।

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से की कॉल पर बात, कहा - आपने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया

इस पर अक्षय ने कहा, “मैंने अभी तक जो फिल्म नहीं देखी है, मुझे उसे न करने का अफसोस है, ‘भाग मिल्का भाग’। ​​”

उन्होंने कहा था, “मैं आपको बता दूं कि मुझे वह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ को चुना। इस तरह भाग मिल्का भाग वह फिल्म है जिसे न करने का मुझे अफसोस है।” बाद में यह भूमिका निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाई थी।

–आईएएनएस

केआर/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *