पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने बुधवार को टीडीपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं के बीच लोकप्रिय नायडू भारत के विमानन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की मैं कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी एक्स पोस्ट पर लिखा, “नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और अपार समृद्धि मिले।”

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुभकामनाओं देते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं।”

मोदी कैबिनेट में राम मोहन नायडू सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री हैं। वो मात्र 36 साल के हैं। वर्तमान समय में वह मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

राम मोहन नायडू दिवंगत टीडीपी नेता के येरन नायडू के बेटे हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र में 2014 में श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद के रूप में जीत हासिल की थी। 2019 में फिर से जीते और 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से चुनाव जीतकर मोदी सरकार में मंत्री बने।

उद्धव ठाकरे उसी रास्ते पर जाना चाहते हैं जिस रास्ते पर भाजपा है : अबू आजमी

–आईएएनएस

एकेएस/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *