दिल्ली चुनाव के बाद 'आप' का क्या बयान आता है, उस पर इंडिया गठबंधन की होगी बात : अमोल कोल्हे

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और सांसद अमोल कोल्हे ने आम आदमी पार्टी (आप) के बयान कि ‘कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन से बाहर निकाल देना चाहिए’ पर प्रतिक्रिया दी।

सांसद अमोल कोल्हे ने शनिवार को पत्रकारों से बात की। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर निकाल देना चाहिए, क्योंकि वे भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद आप का क्या बयान आता है, उस पर मैं बोलना ज्यादा पसंद करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि अभी दिल्ली विधानसभा का चुनाव सामने है। इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव होने के बाद फिर क्या बयान आता है, उस पर इंडिया गठबंधन की बात होगी।

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच, अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, क्योंकि कांग्रेस उनकी पार्टी पर लगातार हमलावर है।

आम आदमी पार्टी के इस बयान को विपक्षी खेमे में एक बड़ी फूट के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को इस संबंध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस को लेकर उनके नेताओं में भारी नाराजगी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अब इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से भी बातचीत करेगी।

नितीश और रिंकू के आतिशी अर्धशतकों से भारत का विशाल स्कोर

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *