बभनी थाना-जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की मांग.!

तीन बार समाधान दिवस, चार बार तहसील दिवस पर दिया था आवेदन.! फिर भी नही हुई कार्रवाई !मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र– जबरदस्ती गेट का ताला तोड़कर पिलर गाडना, बार बार धमकी दिया जाना, मामले को लेकर तीन बार समाधान दिवस, चार बार तहसील दिवस पर आवेदन दिए जाने के बाद भी सुनवाई न होने परेशान परिजन अपने दोनों विकलांग बच्चों परिवार के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

उदय प्रसाद थाना बभनी निवासी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र के अनुसार भूमि का बैनामा कराया है चार कमरा बाउंड्री वॉल व गेट है अपने द्वारा सिविल कोर्ट में करीब 10 वर्ष पूर्व मुकदमा किया गया था इस बीच विवाद करने पर थाना बभनी में समझौता हुआ कि मुकदमा के दौरान उक्त भूमि पर कोई पछ कार्य नहीं करेगा इसकी बावजूद रविशंकर पुत्र मिथिलेश व मिथिलेश स्व.रामेश्वर बभनी द्वारा गेट का ताला तोड़कर अपना ताला बंद कर दिया गया तथा बाउंड्री वॉल को आंशिक रूप से तोड़ते हुए कब्जा करने की नीयत से दिनांक 16/09/2023 को पिलर गढ़वाया गया और रवि शंकर द्वारा चार मंजिला मकान व लिंक मार्ग पर तमाम निर्माण करने के बाद कुछ भूमिका बैनामा करा लिया गया। साथ ही मुकदमा भी कर दिया गया। कई बार धमकी भी दिया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर थाना बभनी पर दिनांक 10/09/23, दिनांक 24/09/2023, दिनांक 11/11/2023 को समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया, लगभग 15 दिनों से थाने का चक्कर लगाया, बावजूद उसके हमारे पर ही मुकदमा लिखवा दिया गया। दिनांक 07/10/2023, दिनांक 21/10/2023, दिनांक 04 /11/2023, दिनांक 02/12/2023 को प्रार्थी द्वारा तहसील दिवस व 02/12/2023 को सीओ दूधी को प्रार्थना पत्र दिया गया बावजूद अभी तक समाधान नहीं हो सका।

मऊ की इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 7 लोगों की आकस्मिक मौत, 23 लोग गंभीर रूप से घायल है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *