'भूल भुलैया 3' स्‍टार माधुरी दीक्षित ने बताया सफल शादी का राज

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित नेने की शादी को 25 साल हो गए हैं। अभिनेत्री ने एक सफल शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने माना कि एक खुशहाल और सफल पार्टनरशिप आसान नहीं है।

डांसिंग दिवा ने अक्टूबर 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम नेने से शादी की थी। यह शादी अभिनेत्री के बड़े भाई के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित आवास पर हुई थी। इस जोड़े ने 2003 में अपने पहले बेटे एरिन का स्वागत किया और 2005 में उनके घर दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ।

माधुरी ने आईएएनएस को बताया, “एक शादी में बहुत सी चीजें होती है। यह कुछ लेने और देने जैसा है। आपको यह समझना होगा कि आप दो इंसान एक ही छत के नीचे रहते हैं, इसलिए नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही तरह की बातें होगी, मगर आपको सिर्फ इसे समझने की जरूरत है।”

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ हाल ही में रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आईं अभिनेत्री ने कहा कि शादी को सफल बनाने के लिए हर दिन काम करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “यह आसान-वासान नहीं है। आपको हर दिन इस पर काम करना पड़ता है और यह एक साझेदारी है। एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए। एक-दूसरे के लिए प्यार होना चाहिए। एक-दूसरे के लिए स्पेस भी होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये सभी चीजें मिलकर शादी को सफल बनाती हैं।”

57 वर्षीय अभिनेत्री लगभग चार दशक से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने 1984 में ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद 70 से अधिक फिल्मों में नजर आईं। सिनेमा में अपने सफर में माधुरी को उनके अभिनय और नृत्य कौशल के लिए सराहा गया है। उन्हें 2008 में पद्म श्री सहित कई सम्मान मिले।

पटना : सीएम नीतीश कुमार ने 8,837 करोड़ रुपए की योजनाओं का दिया तोहफा 

यह पूछे जाने पर क्या उन्हें कभी खुद पर संदेह हुआ, माधुरी ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं, क्योंकि मैं हमेशा अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलती हूं और जब मैंने ‘भूल भुलैया 3’ की स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा जरूर बनना चहिए। साथ ही मुझे लगा कि इसने मुझे स्क्रीन पर कुछ अलग करने का मौका दिया है। लोगों ने मुझे इस अवतार में कभी नहीं देखा है। मुझे लगता है कि यह मेरे व्यक्तित्व में एक नया आयाम जोड़ने वाला है।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *