थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनके आवासों से कुल 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सिकन्दर स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. राजेन्द्र स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. शिवशंकर चौधरी पुत्र कल्लू चौधरी, निवासी कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. मनोज राय पुत्र तेजनाथ राय, निवासी काली मंदिर बस स्टैंड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस अपराधियों एवं न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाए हुए है।

मत्स्य विभाग को उत्तर प्रदेश में उत्तम विभाग बनाने का प्रयास जारी-संजय निषाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *