बिपाशा ने लाडली ‘देवी’ का समंदर किनारे मनाया जन्मदिन, भावुक पोस्ट में लिखा ‘समय कैसे निकल गया’

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस) । अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बिटिया ‘देवी’ दो साल की हो चुकी हैं। मां ने बेटी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट लिखा है। जिसमें खालिस जज्बात हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देवी का वीडियो शेयर कर बिपाशा ने एक इमोशनल कैप्शन दिया। लिखा “हमारा शावक – सिम्बा 2 साल का है, ‘हकुना मटाटा’ हमारी जीवन शैली है, पता नहीं समय कैसे निकल गया और आज देवी दो साल की हो गई। वह हमारी खुशी है। उसे इतना प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद दुर्गा-दुर्गा।”

बसु ने देवी टर्नस टू, सनशाइन, खुशियां, मंकी लव जैसे हैशटैग भी दिए।

बिटिया के जन्मदिन का जश्न कपल मालदीव में मना रहा है। शेयर किए गए वीडियो में बिपाशा-करण की बेटी देवी बेहद क्यूट लग रही हैं। एक दूसरे वीडियो में देवी कभी रेत संग खेलती तो कभी खिलखिलाकर हंसती, दौड़ती नजर आ रही हैं।

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि बीच पर ही देवी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। सजावट के लिए गुब्बारों और रंग-बिरंगे रिबन भी सजे दिख रहे हैं। इसके साथ ही छोटा रैंबो केक भी टेबल पर रखा है।

देवी के प्यारे वीडियो के बैकग्राउंड में ‘द लॉयन किंग’ फिल्म का ‘हकुना मटाटा’ गाना बज रहा है। ‘हकुना मटाटा’ स्वाहिली भाषा का शब्द है, जो कि अफ्रीका में बोली जाती है और हिंदी में इसका अर्थ ‘कोई चिंता नहीं’ या ‘कोई परेशानी नहीं’ होता है।

इससे पहले बिपाशा ने होटल रूम की बालकनी से शहर दिखाया था। पति करण भी वहीं थे और बेटी देवी गुब्बारों से खेलती दिखी थीं।

प्रधानमंत्री मोदी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम का करेंगे दौरा

बिपाशा ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी की और 12 नवंबर 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया।

इस बीच स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता करण सिंह ग्रोवर कई टीवी शोज के साथ ‘अलोन’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, बिपाशा ‘अजनबी’, हॉरर थ्रिलर ‘राज’, ‘नो एंट्री’, ‘ओमकारा’, ‘धूम 2’, ‘रेस’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *