महाराष्ट्र में भाजपा 1.5 करोड़ लोगों को बनाएगी पार्टी का सदस्य : चित्रा वाघ

शिरडी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय महाराष्ट्र शिरडी अधिवेशन में भाजपा के कई दिग्गज शामिल हुए। महिला विधायक एवं दिग्गज भाजपा नेता चित्रा वाघ ने आईएएनएस को बताया कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

महिला भाजपा विधायक चित्रा वाघ ने बताया कि “बहुत ही ऊर्जावान अधिवेशन रहा। हर कार्यकर्ता इस अधिवेशन से नई ऊर्जा लेकर निकला है। आने वाले दिनों में 1.5 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। सभी मिलकर काम कर रहे हैं, हमें विश्वास है कि इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।”

लाडली बहन योजना को लेकर उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की लाडली बहनों का अपना भाऊ (भाई) देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने हैं। मोदी सरकार या फडणवीस सरकार हो, महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलती है। महाराष्ट्र के लाडली बहनों ने अपने भाई फडणवीस को भर-भर के प्यार दिया है।”

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “भाजपा 12 महीने लोगों के लिए काम करती है। ऐसा नहीं है कि चुनाव आने पर ही हम काम करते हैं। महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनी है। हम समझते हैं कि हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अंत्योदय तक पहुंचना भाजपा का लक्ष्य है।”

इंडिया अलायंस में शामिल दलों के बीच हो रहे खींचतान को लेकर उन्होंने कहा, इंडिया अलायंस में शामिल दल कभी एक थे ही नहीं। वो सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए यहां पर इकट्ठे हुए थे, अब उनकी सच्चाई सामने आ गई है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश सरकार की प्राथमिकता, बजट 2025-26 में 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया पूंजीगत व्यय: वित्त मंत्री

गृहमंत्री अमित शाह के देश में 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के बयान पर उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के लिए नक्सलवाद बहुत बड़ी चुनौती है। सीएम बनते ही फडणवीस गढ़च‍िरौली गए, जहां पर कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उनको काम द‍िया जा रहा है।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *