यूपी उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक रंगारंग पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया।

मंत्र उच्चारण के बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुद भी पतंगबाजी में भाग लिया। उन्होंने अपने पतंगबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन पेंच काटे, जिससे उपस्थित दर्शक काफी उत्साहित हुए।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने पतंगबाजी के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि लखनऊ की पतंगबाजी हमारी विरासत है और हम इस परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने प्रतियोगियों से अपील की कि जो भी पतंगबाजी का शौक रखता है, वह इस बात का ध्यान रखें कि उनकी गतिविधियों से आम इंसान को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। आज यहां पतंगबाज इकट्ठा हुए हैं, उन्हें हम बधाई देते हैं।

इस दौरान, उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग माफिया को पुष्पित करते हैं और जनता अब इन्हें समझ चुकी है। प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इनकी दाल नहीं गलने वाली है, सभी 9 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के लोग झुंझलाहट में हैं और ‘खटाखट’ का लालच देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने मल्लिकार्जुन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भी इसी प्रकार के फ्रस्ट्रेशन का सामना कर रहे हैं।

कुनकुरी को बड़ी सौगात, सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन के लिए ₹1.01 करोड़ स्वीकृत

कार्यक्रम को लेकर ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लखनऊ में दीपावली महोत्सव “जमघट” के अवसर पर आयोजित पतंग प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर बचपन की अविस्मरणीय, अतुलनीय स्मृतियों की अनुभूति कर प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, आयोजक एवं पार्षद अनुराग मिश्रा, अमिल शम्सी, डॉ. उमंग खन्ना और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।”

–आईएएनएस

पीएसके/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *