दिल्ली में भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, शीश महल की प्रदर्शनी लगाई

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा ने आज कनॉट प्लेस में केजरीवाल सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के आवास (शीश महल) की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही भाजपा की ओर से केजरीवाल सरकार पर कथित शराब घोटाले और दिल्ली में बिजली की दरों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए एक कटआउट भी लगाया गया है।

कनॉट प्लेस में एक मंच तैयार किया गया है। मंच पर कार्यकर्ताओं के पीछे एक बड़ा पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल, भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा। इसके अलावा प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के आवास (शीश महल) की प्रदर्शनी लगाई गई है।

अरविंद केजरीवाल के आवास (शीश महल) की प्रदर्शनी के पास एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है कि 52 करोड़ वाला भ्रष्टाचार का ‘शीश महल’ आम आदमी पार्टी का खास महल। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है, दीवार चार करोड़, कमोड पांच लाख, टीवी दस लाख, मार्बल आठ करोड़, इंटीरियर 11.3 करोड़ और पर्दे एक करोड़। दिल्ली की जनता अपने टैक्स का हिसाब मांग रही है?

मंच से भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दिल्ली की जनता से अपील की कि आने वाले चुनावों में भाजपा को भारी मतों से जिताएं और दिल्ली को केजरीवाल से मुक्त कराएं। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि ये मॉडल भ्रष्टाचार के शीश महल की प्रदर्शनी हमने दिल्ली के युवाओं के लिए लगाई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद आतिशी ने जनता से अगले चुनाव में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुनने की अपील की थी।

जेपीसी की बैठक : मुस्लिम संगठनों ने वक्फ ब‍िल का किया कड़ा विरोध, विपक्षी सांसदों ने पूछे तीखे सवाल (लीड-1)

उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को नहीं चुना गया, तो भाजपा दिल्ली की जनता का हाल बुरा कर देगी, ना उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी और ना ही मुफ्त पानी। अरविंद केजरीवाल मेरे बड़े भाई हैं, गुरु हैं। उन्होंने मुझे आज इतना बड़ा मौका दिया, इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन यह मेरे लिए और हम सबके लिए एक बहुत भावुक क्षण है।

वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी थी। लेकिन उन्होंने कहा था कि दिल्ली का सिर्फ मुख्यमंत्री बदला है, आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचारी चरित्र अभी भी वहीं है। आतिशी के मंत्रिमंडल में वही पुराने चेहरे हैं, जो पहले अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि केवल एक या दो नए चेहरे हैं, लेकिन अधिकांश पुराने मंत्रियों की वापसी से यही लगता है कि कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सचदेवा ने यह भी कहा था कि आतिशी को केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचारी शीश महल’ के दरवाजे खोलने चाहिए ताकि लोग जान सकें कि कैसे उनके पैसे का दुरुपयोग किया गया है। उन्हें यह दिखाना चाहिए कि दिल्ली की जनता के खून-पसीने की कमाई को किस तरह के ऐशो-आराम में उड़ाया गया है। अगर वह ये चीजें दिल्ली की जनता को दिखाती हैं, तो लगेगा कि कुछ बदला है। अन्यथा, यह पुरानी शराब है जो नई बोतल में पैक होकर आई है।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *