सिद्धार्थनगर में नाले में गिरी बस, 3 की मौत, साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

सिद्धार्थनगर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस नाले में जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 53 लोग सवार थे।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। साइकिल सवार की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) और बस यात्री अजय वर्मा (14) तथा गामा (65) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका सीएससी बढ़नी और सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस सवार मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे।

वहीं शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ से भी हादसे की ऐसी ही खबर मिली। यहां बाघराय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए।

–आईएएनएस

केआर/

सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं का ऐतिहासिक कीर्तिमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *