चेयरमैन व ईओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Media House कृपा शंकर पांडेय, चोपन/ सोनभद्र – लोक आस्था के महा-पर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। छठ घाट पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए घाटों की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को चेयरमैन उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन उस्मान अली ने बताया कि छठ घाट पर पिछले एक हफ्ते से साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। छठ घाट पर आने वाली ब्रती महिलाओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह लोक आस्था का महापर्व है। छठ घाटों पर छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अभी से ही सभी तैयारी की जा रही है। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया की जल्द ही घाटों की समुचित साफ- सफाई पूर्ण कर ली जाएगी, लोक आस्था के इस महापर्व पर छठव्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नप प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इस मौके पर लिपिक अंकित पांडेय, मनोज शुक्ला, बंटी सिंह, रिजवान अहमद, अयान अहमद, निशांत सिंघल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को शीघ्र करें पूर्ण, विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *