दिल्ली के अशोक विहार में बच्चे का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्थित नाले में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रिंस हर रोज की तरह रविवार को भी घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच किसी ने जानकारी दी कि प्रिंस को नाले के आसपास देखा गया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां प्रिंस का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। बच्चे का शव मिलने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट जितेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार दोपहर हमें जानकारी मिली कि एक बच्चा प्रिंस लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान बच्चे के घर के पास ही एक नाले में उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को बच्चे का शव सौंप दिया गया। इस मामले में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

स्थानीय निगम पार्षद योगेश वर्मा बताते हैं कि यह नाला डीएसआईआईडीसी के अधीन है। इसके रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी एमसीडी के पास है। यह नाला छह फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा है। इस नाले के पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। सुरक्षा दीवार बनाने और नाले को कवर करने के लिए कई बार डीएसआईआईडीसी से मांग की गई थी। लेकिन, विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भोपाल रेल मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने कहा कि अगर नाला ढका होता या नाले के साथ सुरक्षा दीवार होती तो बच्चे की जान नहीं जाती। विभाग को नाले के पास सुरक्षा दीवार बनाने की जरूरत है। पूर्व में भी नाले में गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।

–आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *